कासगंज: महेश नवमी महोत्सव में शिव विवाह का हुआ आयोजन, अथितियों को किया गया सम्मानित

कासगंज: महेश नवमी महोत्सव में शिव विवाह का हुआ आयोजन, अथितियों को किया गया सम्मानित

कासगंज, अमृत विचार। डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के अंर्तगत महेश नवमी महोत्सव में शनिवार को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में शिव विवाह एवं महेश भोज के साथ वृद्ध जनों एवं अथितियों को सम्मानित किया गया।धार्मिक भजनों श्रद्धालु झूमे। भगवान महेश के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति ओम स्वामी, रमन पल्तानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे सहित अन्य अथितियों ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कालाकारों द्वारा शिव विवाह की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। देर रात चले विवाह आयोजन में श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते रहे। मुख्य अथिति ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है। जब वह शिक्षित और आर्थिक रुप से संपंन होता है। रमन पल्तानी ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। अन्य अथितियों ने कार्यक्रम की सराहना की। 

WhatsApp Image 2024-06-16 at 6.03.57 PM (1)

डीडू माहेश्वरी युवा मंडल के पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में अथितियों को स्मृति चिन्ह और पगडी पहनाकर सम्मान किया गया। मंडल एवं उप समितियों के पदाधिकारियों, समाज द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकाओ और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। समाज के वृद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष अरबिंद कावरा एवं मंडल मंत्री सुनील दरग ने अथितियों और आगुंतको का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव मालू ने किया। संचालन समाज के प्रबंधक राजीव कावरा द्वारा किया गया।सुनील पढोल, संजीव पल्तानी, संजय धूपड़, डा. बीपी माहेश्वरी, रवि दरगढ, प्रदीप खटोड़, गोपाल झंवर,  सुनील कावरा, योगेंद्र राठी, हिरदेश करवा, दीपक खासट, सुभाष चंद्र, सौरव लाहोटी, योगेश माहेश्वरी आदि समाज बंधु मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: गंगा दशहरा पर हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे गंगाघाट, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी