बाजपुर: आइसक्रीम लेकर घर लौट रहे किशोर पर हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। आइसक्रीम लेकर घर लौट रहे किशोर पर कुछ लोगों की ओर से हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी उमेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर रात करीब 10 बजे उसका 17 वर्षीय बेटा अरुण सिंह चौराहे के पास दुकान से आइसक्रीम लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी बीच बरहैनी रोड पर घर को जाने वाली गली के सामने पहले से लाठी-डंडे लेकर घात लगाए बैठे पांच लोगों ने घेरकर रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर पहुंचे भाई राजपाल व सोनू आदि ने बमुश्किल इन लोगों के चुंगल से अरुण को बचाया। इतना ही नहीं हमलावरों ने राजपाल व सोनू के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार