रामपुर: शादीशुदा होते हुए बनवाया विधवा का आय प्रमाण पत्र, बैठी जांच
शाहबाद, अमृत विचार: तहसील क्षेत्र की एक महिला ने शादीशुदा होते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने पति को मृत दर्शाकर आय प्रमाण पत्र बनवा लिया।
वहीं, मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो महकमे में भी हड़कंप मच गया। मामले में महिला के पति हरकिशोर ने तहसीलदार को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रमाण पत्र निरस्त कराने की मांग के साथ षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामला तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी हरकिशोर के मुताबिक उसकी पत्नी करीब दो वर्ष से उसके साथ नहीं रहती है।आरोप है कि पहली जनवरी 2022 को उसकी पत्नी ने अपने नाम आय प्रमाण पत्र जारी कराया है। जिसमें उसने हरकिशोर को जिंदा रहते हुए भी मृत दर्शा दिया।
फर्जी आय प्रमाण पात्र बनवाने में तत्कालीन हलका लेखपाल भी शामिल है। उसकी जांच पर ही तत्कालीन तहसीलदार ने उसे मृत दर्शाने वाली रिपोर्ट पर उसकी पत्नी को आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। तहसीलदार शिव कुमार शर्मा के पास मामला पहुंचा,तो उन्होंने नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी।तहसीलदार ने बताया कि आख्या मांगी गई है,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रामपुर: कब होगी बारिश?, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत...जानिए पूरी जानकारी
