रामपुर: कब होगी बारिश?, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत...जानिए पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार  हैं। शनिवार को पारा 43 डिग्री पहुंचने और चिलचिलाती धूप से लोग पूरे दिन व्याकुल रहे। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले।  शहर में लोगों ने सबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। कहीं-कहीं ठंडे पानी की सबील लगाई गई। 

चिकित्सक लोगों को सिर पर कपड़ा डालकर या छाता लगाकर घरों से निकलने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि शनिवार की शाम को आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे और ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। 

मौसम का मिजाज तल्ख हो गया है लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। गांवों में बच्चों ने नहरों, तालाबों और ट्यूबवेल पर पानी में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाने की जुगत में लगे रहते हैं। जबकि शहरी क्षेत्र मे लोगों ने गर्मी से बचने को गन्ने का जूस, बेल का शर्बत और साफ्ट ड्रिंक पीकर गला तर कर रहे हैं। 

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. डीके वर्मा ने कहा कि तेज गर्मी में घर से पानी पीकर निकलें और रखा हुआ खाना खाने और स्ट्रीट फूड लेने में परहेज बरतें।। सड़क किनारे वाले बिकने वाले खाने से डायरिया का शिकार हो सकते हैं। बाजार में ठेलों पर बिकने वाली चाट, पकौड़ी, गोल गप्पे, टिक्की, चाऊमिन बच्चों को खाने नहीं दें। क्योंकि, इससे बच्चे तमाम संक्रामक रोगों से बचे रहेंगे। कहा कि फास्ट फूड खाने से बेहतर बच्चों को फल खिलाएं। मौसम वैज्ञानिक तीन जून तक वर्षा की संभावना जता रहे हैं वर्षा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। शनिवार की शाम को आसमान में बादल मंडराने लगे जिन्हें देखकर लोगों को वर्षा होने की आस जगी है। 

हाल-ए-मौसम 
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 30 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- 42 प्रतिशत
वायु वेग- 18 किमी. प्रतिघंटा

तीन जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से हल्की वर्षा होने के आसार हैं- डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

यह भी पढ़ें- रामपुर : महात्मा गांधी स्टेडियम में हुआ शांति पाठ और योग, प्रशिक्षकों ने कहा- बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

संबंधित समाचार