रामपुर : महात्मा गांधी स्टेडियम में हुआ शांति पाठ और योग, प्रशिक्षकों ने कहा- बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 क्रीड़ा भारती और जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम,  खेल संघ की सचिव और प्रशिक्षक ने कराया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

रामपुर, अमृत विचार। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 21 दिवसीय योग शिविर का आयोजन सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक हुआ। योग प्रशिक्षण शिविर राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर और अंतर योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया। योग शिविर का शुभारंभ राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर और राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य जमील अहमद ने किया।   

21 जून की तैयारियों के मद्देनजर खेल संघ की सचिव और प्रशिक्षक ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा योग से कई बीमारियों से  छुटकारा मिलेगा और भागदौड़ भरी जिंदगी योग बहुत जरूरी हो गया है। फिजिकल कालेज और जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षिक एवं जिला योगासन खेल संघ की सचिव मीनाक्षी रानी और प्रशिक्षिक अंतरा यादव ने सभी को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

जिसमें सूक्ष्म व्यायाम और खड़े होकर किए जाने वाले आसन , बैठ कर किए जाने वाले आसन ,पेट के बल लेट कर तथा कमर के बल लेट कर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने कहा कि योग आज की बिगड़ी हुई दिनचर्या के लिए बहुत जरूरी हो गया है। योग के माध्मय से  मधुमेह, ह्रदय, तनाव जैसी बीमारियों को का साधा जा सकता है।  प्रणायाम व शांति पाठ के साथ योग का समापन हुआ। आयोजन सचिव डा. अनूप कुमार सिंह  ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह  प्रशिक्षण 21 जून  तक प्रात: 5:30 से 6:30 बजे तकहोगा और रोज सुबह योग क्रियाएं और आसन सिखाए जायेंगे। 

शिविर में यह कराए गए आसन 
भुजंगासन, भ्रामरीआसन , ताड़ासन, अनुलोम विलोम,  कपालभाति , सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। 

योग प्रशिक्षण के दौरान यह रहे मौजूद 
राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के जिलेश कुमार आयोजन सचिव  डॉ. अनूप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जिला योग खेल संघ डा. रामकृष्ण सहसंयोजक, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जुगल किशोर ,जावेद खां, मोनिका खन्ना, राजेश कुमार, तुषार शर्मा, क्रीड़ा भारती राजीव ,राकेश ,अनीश, मनीष योगेश, जीशान।

ये भी पढे़ं : रामपुर : आजम की सजा पर तंजीन फातिमा बोलीं- नाइंसाफी की चरम सीमा, आखिरी सांस तक लड़ेंगे

संबंधित समाचार