किसी भी टाइम वॉक करने से नहीं मिलता है इसका फायदा, यहां जानें इसे करने का सही समय
आज के समय में हर कोई फिट और सुदंर दिखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह के उपाय करते है। इस दौरान लोग सुबह को वॉक करने जाते है। आज के टाइम में हर किसी व्यक्ति को वॉक करना चाहिए। क्योंकि वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी वजह से वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का तेज होना है। इससे ब्लड वेसेल्स खुलते हैं। साथ ही शरीर में जमा फैट पिघलकर एनर्जी के रूप में काम करने लगता है।
इसके साथ ही ओवर कैलोरी बर्न होती है। इससे मोटापा नहीं हो पाता। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स की सलाह पर ज्यादातर लोग वॉक जरूर करते हैं, लेकिन वॉक किसी भी समय करने से फायदा नहीं मिलता। वॉक का टाइम सही होना चाहिए। इसमें वॉक करने से दिमाग शांत होने के साथ स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है। यह नींद को बेहतर करने के साथ वजन कम करने में मदद करती है।
वॉक करने का सही टाइम
वॉक करना सुबह या शाम दोनों ही समय बेहतर है, लेकिन जब आपका मकसद वजन कम करना है तो शाम के समय करना ज्यादा अच्छा रहेगा। अगर आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है और मूड खराब रहता है या नींद सही से नहीं आती है, तो सुबह की वॉक पर जाएं। इससे काफी हद तक फायदा िमल सकता है।
जाने मॉर्निंग वॉक का सही तरीका
जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक का सही समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्य उदय से होने तक यानी 7 बजे तक है। इसके बाद वॉक करने का कोई लाभ नहीं मिलता है। वहीं शाम के समय सूरज ढलने से पहले वॉक करनी चाहिए। इसकी वजह जब आप वॉक करते हैं तो सूरज की गति के हिसाब से करते हैं। इससे शरीर का सर्केडियन रिदम सही बना रहता है।
ये भी पढे़ं- जिम में घटों पसीना बहाने से मिलेगा छुटकारा, घर के इन छोटे-छोटे कामों को कर खुद को रखें फिट
