Landslide in Nepal : नेपाल में भूस्खलन से चार लोगों की मौत, इस वर्ष 10.8 लाख से अधिक लोग हो सकते हैं प्रभावित

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

काठमांडू। पूर्वोत्तर नेपाल के तापलेजंग जिले में गुरुवार रात भूस्खलन से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फाक्टांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका में एक दंपति और उनकी जुड़वां बेटियों की घर के मलबे में दब जाने से मौत हो गई। ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष राजन लिम्बु ने बताया कि सभी चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव शुक्रवार सुबह बरामद किए गए। 

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार द्वारा पाली गई लगभग 50 बकरियां और 10 से अधिक मुर्गियां भी इस आपदा की शिकार हो गयीं। नेपाल में वर्षाजनित आपदाएं आम हैं और नेपाली अधिकारियों का अनुमान है कि इस वर्ष 10.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं। 

घाना में नाव पलटने से तीन लोग लापता
अकरा।  घाना के पूर्वी ओटी क्षेत्र में नाव के पलट जाने के बाद से तीन लोग लापता होने की घटना सामने आयाी है जिनका पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन के ओटी क्षेत्रीय निदेशक एडवर्ड कुमाह ने बताया कि मंगलवार की देर रात एक द्वीप समुदाय नजारे के 10 लोगों को ले जा रही नाव तूफान में फंसकर नाव पलट गयी। उन्होंने कहा कि नाव में 10 यात्री सवार थे। इनमें से सात को बचा लिया गया, लेकिन तीन लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। लापता लोगों में एक गर्भवती महिला और एक लड़का शामिल है। 

ये भी पढ़ें : कुवैत में 45 भारतीयों ने गंवाई जान और तीन थे फिलीपीन नागरिक, अधिकारियों ने की शवों की पहचान

संबंधित समाचार