कल से शुरू होंगे हॉकी ट्रायल, 26 से राज्य स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और यूपी हॉकी संघ के संयुक्त देखरेख में राज्य स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले गोमती नगर स्थित विजयंत खंड स्टेडियम में बने मो. शाहिद हॉकी टर्फ पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग दो दर्जन से अधिक टीमें भाग लेंगी।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लखनऊ हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ये चयन ट्रायल गोमती नगर स्थित विजयंत खंड स्टेडियम में होंगे। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को जिला स्तरीय चयन ट्रायल तथा 23 दिसंबर को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के आधार पर लखनऊ टीम का गठन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के उभरते हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं चयनित खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का भी मौका मिल सकता है।

संबंधित समाचार