अमरोहा : अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन को लेकर अमरोहावासी उत्साहित

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

देश के नामचीन कवि और शायर प्रस्तुत करेंगे, कार्यक्रम में सभी की एंट्री निशुल्क 

अमरोहा, अमृत विचार। महिला शक्ति सम्मान के लिए अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन को लेकर शहर के लोग उत्साहित है। लंबे समय नगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के मुशायरे को देखने व सुनने के लिए लोगों में उत्साह है। इसमें देश के प्रसिद्ध शायर और कवि शामिल होंगे। मुशायरे एवं कवि सम्मेलन की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है।

दैनिक अमृत विचार और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को नगर पालिका के टॉउन हॉल में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महिला शक्ति के सम्मान में किया जा रहा है। मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी, डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, मंजर भोपाली, अकील नोमानी, मंसूर उस्मानी आदि शामिल होंगे। इनको सुनने के लिए अमरोहा शहर के लोग उत्साहित हैं। सोमवार को शहर में मुशायरे को लेकर लोग चर्चा करते रहे। वहीं इस कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क है। कविता और शेर-ओ-शायरी के शौकीन सभी लोग इसमें बिना किसी झिझक के पहुंच सकेंगे। मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर में अमृत विचार की इस पहल की सराहना की जा रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, यकीनन यह बेहतर कार्यक्रम होगा। अमरोहा शहर जॉन ऐलिया का शहर है। यहां शायर हमेशा से ही आना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : शायरा का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर दंपती पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार