शाहजहांपुर में बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, 26 दुकानों को नगर निगम ने किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा भवन व जल कर जमा न करने वाले बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

मंगलवार को हाउस व वाटर टैक्स जमा नही करने वाले बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में सदर बाजार, बहादुरगंज सब्जी मंडी में स्थित लगभग 26 प्रतिष्ठानों/दुकानों को सील किया गया। हिदायत दी गई कि टैक्स नगर निगम में आकर जमा करें, जिसके बाद ही उनकी दुकानों को खुलवाया जाएगा।

कुछ स्वामियों को प्रतिष्ठानों की सील की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नगर निगम में बकाया टैक्स जमा कराया, जिसके तुरंत बाद नगर निगम टीम द्वारा उनके प्रतिष्ठानों को खुलवा दिया गया। बाकी नगर निगम के अन्य छोटे व बड़े बकाएदारों को निर्देशित किया गया कि संपत्ति पर बकाया कर शीघ्र ही जमा करा दे, अन्यथा की स्थिति में संपत्ति सील कर दी जाएगी।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कि वर्ष 2024-25 से बकाया कर मार्च माह के अंत तक जमा करा दें, जिससे बकाया कर पर लगने वाले अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। बताया कि मंगलवार को लगभग 8 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई है। अभियान के समय कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रह कर्ता, प्रवर्तन दल टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 52 साल की उम्र में किसके इश्क में दीवानी बनी 8 बच्चों की मां! बगावत करके पहुंच गई थाने 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म