2 अप्रैल का इतिहासः भारतीय क्रिकेट के जनक 'रणजीत' का आज के दिन ही हुआ था निधन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली, अमृत विचारः दो अप्रैल को कई सारी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी। जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा। 

1679 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।

1801 : नेल्सन की जीत, ब्रिटिश नौसेना के एडमिरल होरेशियो नेल्सन ने कोपेनहेगन की लड़ाई में डेनमार्क-नॉर्वे की सेना को हराया। यह नेपोलियन युद्धों के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना थी।

1902 : लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।

1902 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म।

1933 : भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन।

1912 : टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू।

1917 : प्रथम विश्व युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने कांग्रेस से जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने का आग्रह किया, जिसके बाद अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ।

1969 : भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म।

1970 : 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।

1982 : अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।

1986 : अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।

1997 : सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।

2005 : वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।

2011 : भारत ने 1983 में विश्व कप की शानदार जीत को दोहराते हुए दूसरी बार विश्व कप
जीता।

2015 : केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।

2017 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।

2020 : विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के करीब पहुंची।