30 अप्रैल का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 

1030: गजनी के सुल्तान महमूद का निधन।
1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन। 
1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए। 
1843: मराठी उपन्यासकार और संपादक रामचन्द्र भीकाजी गुंजिकर का जन्म। 
1870: भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म। 
1896: आध्यात्मिक गुरू माँ आनंदमयी का जन्म। 
1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए। 
1936 : महात्मा गांधी वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने गए। 
1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की। 
1958 : शेख अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया। 
1975: वियतनाम युद्ध का अंत हुआ, उत्तरी वियतनाम ने जीत हासिल की। 
1988: राज कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। 
1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर । 
1992: गैस त्रासदी के सात साल से अधिक समय बाद, भोपाल की एक अदालत ने भारत में कार्बाइड की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। 
1993: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया। 1996: छह राज्यों के 445 केंद्रों में दोबारा मतदान। 1998: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को केयर इंटरनेशनल का मानवीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन।

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार