World Laughter Day: नेटफिल्क्स पर हसी के डोज का इंतजाम, कपिल के शो पर धमाल मचायेगें समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। नेटफ्लिक्स ''विश्व हास्य दिवस'' के उपलक्ष्य में ''द ग्रेट इंडियन कपिल शो'' का एक विशेष एपिसोड प्रसारित करेगा, जिसमें 'होस्ट' कपिल शर्मा के साथ प्रसिद्ध 'इन्फ्लुएंसर' समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी नजर आएंगे। यह एपिसोड दो मई को प्रसारित होगा, जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा भी अपनी-अपनी नियमित भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सभी कलाकार कार्यक्रम में 'टीजीआईकेएस न्यूज डिबेट' नामक एक अंश में दिखाई देंगे। 

शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के प्रति दर्शकों के प्रेम को ध्यान में रखते हुए विशेष एपिसोड की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा, ''हमारे शो को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उससे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम उन्हें नयी और मनोरंजक सामग्री देते रहें। 'विश्व हास्य दिवस' के मौके पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ एक विशेष एपिसोड की योजना बनाई- जो स्वाभाविक, मजेदार और हंसी से भरपूर होगा।'' 

शर्मा ने कहा, ''इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़ कर इस जश्न को और आकर्षक बना रहे हैं। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ इस दिन का लुत्फ उठाएं।'' पिछले साल रैना के यूट्यूब शो ''इंडियास गॉट लेटेंट'' में की गई टिप्पणियों को लेकर वह और इलाहबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे।

ये भी पढ़ें : 
Siddhant Chaturvedi Birthday : सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज़ किया म्यूजिक सिंगल 'रहना'

संबंधित समाचार