UP : जंगल में लड़की का रेप, फिर वीडियो किया था वायरल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर,अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

मामला 13 सितंबर का है। आरोपी राजकुमार एक युवती को डरा-धमकाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और बाद में नया मोबाइल नंबर लेकर यह वीडियो पीड़िता के पिता और मोहल्ले के एक युवक के फोन पर भेज दिया। 

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।15 सितंबर को आरोपी राजकुमार को तेलीपुरा स्कूल के पास अकाल एकेडमी के नजदीक से गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।

संबंधित समाचार