Lucknow News: मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे लखनऊ, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को 'कार्यकर्ता विकास वर्ग - प्रथम (सामान्य)' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत मंगलवार तक लखनऊ में रहेंगे, लेकिन वह इस दौरान किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 

उन्होंने बताया कि 'कार्यकर्ता विकास वर्ग' स्वयंसेवकों का एक प्रशिक्षण शिविर है जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के कार्यों को पूरा करने के लिए उनकी समझ, क्षमता और सामर्थ्य को बढ़ाना है। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा, ''इस तरह के शिविर इन स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में अपना समय और प्रयास समर्पित करने के लिए तैयार करते हैं। चरित्र निर्माण या व्यक्तित्व विकास भी इस प्रक्रिया का एक हिस्सा है।'' 

उन्होंने बताया कि लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम 21 मई को शुरू हुआ था और 11 जून को समाप्त होगा। संघ पदाधिकारी ने बताया, ''अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद करेंगे।''  

संबंधित समाचार