Khadi Festival-2025: 9 यूपी इकाइयों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, कानपुर-मुजफ्फरनगर टॉप पर!  

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में उप्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित खादी महोत्सव-2025 का रविवार को दसवें दिन समापन हुआ। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर रहे। उनके साथ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर, संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को प्रमुख सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 

खादी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार स्वराज्य आश्रम, कानपुर, द्वितीय पुरस्कार ग्राम सेवा संस्थान, फतेहपुर, तथा तृतीय पुरस्कार भूरज सेवा संस्थान, हरदोई को प्रदान किया गया। ग्रामोद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अब्बास अंसारी, मुजफ्फरनगर; द्वितीय पुरस्कार तहजीबुल हसन, बिजनौर, और तृतीय पुरस्कार अंजली सिंह, जूट आर्टिजेन्स, लखनऊ को दिया गया। माटी कला श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रेम चन्द्र, बाराबंकी, द्वितीय पुरस्कार मतलूब, बुलन्दशहर; तथा तृतीय पुरस्कार शिव कुमार प्रजापति, बाराबंकी को दिया गया।

 

संबंधित समाचार