5 शातिर चोर गिरफ्तार: बाराबंकी पुलिस ने 3 मोटरसाइकिल, एक तमंचा समेत चोरी का सामान किया बरामद
बाराबंकी, अमृत विचार। स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना जैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच अन्तरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते समय धर दबोचा। इनके पास से चोरी के जेवर, बाइक, तमंचा आदि बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी बाईपास तिराहे के पास, जैदपुर धर्मकांटा के सामने की गई।
पुलिस ने मौके से चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल, एक तमंचा व अन्य चोरी के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चौहान पुत्र गंगाराम निवासी तिलपुरा मजरे नहामऊ, थाना मसौली, रंजीत गुप्ता पुत्र स्व. रामतेज, निवासी पल्टनपुरवा कैशरगंज, बहराइच, रौनक वर्मा उर्फ सार्थक पुत्र अनुराग वर्मा व भानू पुत्र रामसरन निवासी रसूलपुर गदिया कोतवाली नगर, विशाल उर्फ छोटू पुत्र अमरेश कुमार वर्मा निवासी पायनियर चौराहा लखपेडाबाग कोतवाली नगर हैं।
पूछताछ में सामने आया कि ये सभी आरोपी एक संगठित चोरी गैंग के सदस्य हैं, जो अपने साथी वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी पाण्डेयपुरवा, थाना शिवरतनगंज, अमेठी के साथ मिलकर बाराबंकी व आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बंद पड़े घरों को पहले चिन्हित कर चोरी की घटनाएं कीं। इन चोरों के जरिए कमल विहार कॉलोनी थाना कोतवाली नगर, ग्राम सुरसण्डा, थाना मसौली, लखनऊ के गोसाईगंज, मोहनलालगंज, बिजनौर आदि थाना क्षेत्रों में कई घरों में चोरी का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़े :
