प्रदेश में गलन भरी पछुआ बढ़ा रही ठिठुरन: IMD ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में कोहरे और सर्दी से जनजीवन प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सर्दी की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे और सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। गलन भरी पछुआ ठिठुरन बढ़ा रही है।

प्रदेश में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित

वहीं तराई के इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक पहुंच चुकी है।

कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक पहुंची

खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में सुबह के समय कहीं हल्का व कहीं मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में घना कोहरा भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने कई जिलों कोहरे और सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया

इधर, प्रदेश में फिर से उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने जोर पकड़ा है, जिस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और कमी हो सकती है। इसके साथ ही तराई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा होने की भी संभावना है।

तराई इलाकों में घने कोहरे से लोगों को असुविधा 

मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह-शाम के समय गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर जिलों के कुछ स्थान पर घना कोहरा होने की संभावना जताई है। 

कोहरे का प्रकोप जारी

उधर, बरेली मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस गिरा। सबसे अधिक तापमान कानपुर देहात जिले में 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

ये भी पढ़े : 
पंचायत की मतदाता सूची से 88 हजार डुप्लीकेट वोटर डिलीट, 1.73 लाख मिले वैध...बीएलओ से कराया गया सत्यापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित