UP: मां की पेंशन के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। मां की पेंशन को लेकर चल रहे विवाद के बीच छोटे भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

ऐंचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के राजीवखेड़ा गांव निवासी 56 वर्षीय संजीव कुमार के पिता वेद प्रकाश सरकारी अध्यापक थे, जिनका वर्ष 2006 में निधन हो गया था। वेद प्रकाश की पत्नी ओमवती देवी को पारिवारिक पेंशन मिलती है। ब्रजकिशोर मां से पेंशन की रकम मांगता था, लेकिन ओमवती इनकार कर देती थीं। इसी बात को लेकर संजीव कुमार की छोटे भाई ब्रजकिशोर से अक्सर कहासुनी हो जाती थी। सोमवार को यह विवाद संजीव के लिए जानलेवा साबित हुआ।

परिजनों के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे संजीव अपने पशुओं को खोलकर घर लाने के लिए गए थे। उसी दौरान वहां ब्रजकिशोर अपने दो बेटों अर्पित और आरव के साथ पहुंच गया। पहले आपसी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान ब्रजकिशोर और उसके दोनों बेटों ने तमंचे से संजीव कुमार पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजीव के परिवार ने ब्रजकिशोर व उसके दो बेटों के अलावा पत्नी पर भी हत्या की वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एक दिन पहले हुई थी पंचायत
मनोटा, अमृत विचार: मृतक संजीव कुमार के छोटे भाई नवीन कुमार ने बताया कि ब्रजकिशोर और उसके परिवार के व्यवहार से परेशान होकर ही वे लोग हसनपुर जाकर रहने लगे थे। उनकी माता ओमवती देवी वर्तमान में उनके साथ रह रही हैं। ब्रजकिशोर और उसकी पत्नी सपना आए दिन उनके परिजनों पर तांत्र विद्या कराने जैसे गंभीर और अपमानजनक आरोप लगाते रहते थे, जिससे पारिवारिक माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा था। मां को मिल रही पारिवारिक पेंशन को लेकर ब्रजकिशोर आए दिन विवाद करता था। 

नवीन कुमार ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए रविवार को उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह के गांव पेली में रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बुलाकर पंचायत भी की गई थी। ब्रजकिशोर ने पंचायत का निर्णय मानने से साफ इनकार कर दिया और नाराज होकर वहां से चला आया था। नवीन ने तहरीर में ब्रजकिशोर, उसके दोनों बेटे अर्पित और आरव तथा उसकी पत्नी सपना को आरोपी बनाया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता