आखिरी मौका! मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी, संपत्ति विवरण न देने वाले कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। मानव सम्पदा पोर्टल पर सम्पत्ति का विवरण न देने वाले 47 हजार 816 कर्मचारियों को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतिम मौका दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की तरफ से गुरुवार को सभी एसीएस और प्रमुख सचिवों सहित विभागाध्यक्षों और मण्डलायुक्तों को आदेश जारी कर 10 मार्च तक अपलोड कराने के निर्देश दिया हैं। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को 31 जनवरी तक सम्पत्ति का विवरण देना था। 

गोयल द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि तक संपत्ति का विवरण दर्ज न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा, उन्हें एसीपी (एसीपी) का लाभ नहीं मिलेगा तथा विदेश यात्रा और प्रतिनियुक्ति के लिए विजिलेंस क्लियरेंस भी नहीं दी जाएगी। 

इसके साथ ही यदि किसी आहरण-वितरण अधिकारी द्वारा बिना संपत्ति विवरण अपलोड किए कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि जो कर्मचारी 10 मार्च तक मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण दर्ज कर देंगे, उन्हें जनवरी और फरवरी 2026 का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम  
34 अरब डॉलर के पार हुआ टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व, TRAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बिना एक्स्ट्रा फीस के करें 48 घंटे में Air tickets cancellation, DGCA ने बदला बड़ा रूल, नाम अपडेट करने पर नहीं लगेगा Additional Fees
Stock market closed : ऑटो-फार्मा में लिवाली के चलते बाजारों में उतार-चढ़ाव,  303 अंक की बढ़त में सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव