आज का राशिफल : 21 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज किसी पर अंधविश्वास करने से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर अत्यंत भावुक रहेंगे। आप राजनीतिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। भोग-विलास पर धन खर्च होगा। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृष- आज कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं।

मिथुन- आज ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर कोई बड़ा व सार्थक निर्णय ले सकते हैं। आप पूरा दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भविष्य को लेकर आप अत्यंत आशान्वित रहने वाले हैं।

कर्क- आज नए काम की शुरुआत करना ठीक नहीं है। किसी की आलोचना करने से बचें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। धन-संपत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह- आज बड़ी परियोजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं। विदेश में जॉब और कारोबार के अवसर मिलेंगे। दांपत्य संबंध रोमांटिक रहेंगे। कुछ लोग आपके विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।

कन्या- आज धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण आप बजट गड़बड़ा सकता है। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना फिलहाल उचित नहीं है। शाम को जीवनसाथी से कहासुनी करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

तुला- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा है।  दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आईटी और तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें।

वृश्चिक- आज कारोबार में अधिक उदारता दिखाना उचित नहीं है। इसके कारण आपका मान-सम्मान उसी अनुपात में बढ़ेगा। आप सभी के प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। धर्म के प्रति आप अत्यधिक समर्पण भाव रखेंगे।

धनु- आज गूढ़ रहस्य के विषयों पर अनुसंधान करने वालों को सफलता मिल सकती है। अध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आपकी लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

मकर- आज गलत कार्यशैली के कारण कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। बीमार लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। महिलाओं को प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगड़ सकता है।

कुंभ- आज सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपनी बातों को मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। आपके व्यवहार से परिजन अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।

मीन- आज हल्का भोजन करना हितकर होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पेट में इंफेक्शन की आशंका है। जल्दबाजी में कोई काम पूरा न करें। धर्म व पुण्य के प्रति आपके मन में श्रद्धा उत्पन्न होगी।