आज का राशिफल : 16 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह का आपको करियर में लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य आज कर सकते हैं। संतान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनायेंगे।

वृष- आज कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। गृह कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यंत उत्सुक रहेंगे। आपको स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन- आज करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपके पास नई जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आक्रोशित होने के बजाय धैर्यपूर्वक निर्णय लेना आपके हित में होगा।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। भविष्य के बारे में आपको थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा। परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। फोन के माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संपत्ति के दस्तावेजों और एग्रीमेन्ट आदि की पूरी जांच-परख कर लें।

सिंह- आज आप अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। आज घर का माहौल बड़ा ही आनंददायक रहने वाला है। माता-पिता अपने बच्चों को विशेष समय देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या- आज नए व्यावसायिक संपर्क विकसित हो सकते हैं। अपने खान-पान को हेल्दी रखें। अपना व्यवहार संयमित रखें। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेगा। किसी महिला की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें।

तुला- आज अपनी दिनचर्या अत्यंत अनुशासित रखने का प्रयास करें। इसका लाभ आपको ऊर्जा में बढ़ोत्तरी के रूप में मिलेगा। घर के इंटीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। मित्रों के साथ हंसी-मजाक में समय बितायेंगे।

वृश्चिक- आज कार्यक्षमता में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अति आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

धनु- आज आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। करियर को लेकर समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मकर- आज आपके मन में अच्छे और सतविचार उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अपने काम में लगातार सुधार करते रहें। स्वरोजगार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपनी रुचि के अनुसार ही काम करें तो अच्छा रहेगा।

कुंभ- आज कुछ लोग ईर्ष्यावश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। बड़े भाई-बहनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों पर सुधार लाने का प्रयास करें। बनते कार्यों में विघ्न आने की संभावना है। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

मीन- आज परिजनों की चिंता हो सकती है। खर्चों को लेकर अत्यंत चिन्तित रहेंगे। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल अभी रुक लें। करियर को लेकर मन विचलित रहेगा। छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। मन में संदेह की भावना न आने दें।