आज का राशिफल : 18 दिसंबर 2025
मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। एंटीक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से परेशानी हो सकती है।
वृष- आज इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।
मिथुन- आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण करें। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने का प्रयास करेंगे। नई स्किल सीखने के अवसर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क- आज यदि यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। मन में विचारों की भरमार रहेगी। वरिष्ठजनों के साथ आपके संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे। बुरी संगत से आपको दूर रहना चाहिए।
सिंह- आज सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। समय पर नया कार्य आरंभ करने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। म्यूचुअल फंड से आपको धन लाभ मिलेगा।
कन्या- आज अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग कर पाएंगे। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। अपनी गलतियों का ठीकरा किसी पर न फोड़ें। व्यवसाय में किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। विरोधियों से सीधे भिड़ने से बचें।
तुला- आज कोई बहुप्रतीक्षित कार्य आरंभ हो सकता है। आपके मृदु व्यवहार की प्रशंसा होगी। नई संपत्ति खरीदने के लिए समय उत्तम है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।
वृश्चिक- आज कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी विचारधारा से सहकर्मी असहमत हो सकते हैं। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु- आज जॉब में आपके अधिकार कम हो सकते हैं। अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। दोपहर के बाद नया काम शुरू न करें। आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे।
मकर- आज अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपको संभलकर हास्य-विनोद करना चाहिए। परिवार की सुख-सुविधाओं पर आप ध्यान देंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।
कुंभ- आज कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। विधिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। एआई के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। संपत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।
मीन- आज चिकित्सकों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। फाइनेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पित्त की वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
