'Operation Aghaat 3.0':ऑपरेशन आघात 3.0 चला रही दिल्ली दक्षिण-पूर्वी पुलिस, 1,306 को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात अपने एक खास ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत चलाए गए एक बड़े अभियान में, वाहन चोरों, अवैध जुआरियों और ड्रग्स तथा शराब से संबंधित तथा अन्य प्रकार के अपराधों में शामिल 1,306 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान जिले भर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया था।

ऑपरेशन के दौरान, आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट सहित विभिन्न कानूनों के तहत 285 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, निवारक उपायों के तहत 504 लोगों को पकड़ा गया, जबकि 116 सूचीबद्ध ' आपरधिक चरित्र' को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने 10 संपत्ति और 5 वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया। इन लोगों से जब्त सामान में 21 देशी पिस्तौल, 20 कारतूस और 27 चाकू जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया। अवैध जुए को निशाना बनाने वाले अभियानों में, जुआरियों से 2,30,990 रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप छीने गए, लूटे गए या खोए हुए 310 मोबाइल फोन के साथ-साथ 231 दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया।

संबंधित समाचार