हरिद्वार गोलीकांड : हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत, इलाके में अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश। उत्तराखंड में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते दिनों वह हरिद्वार में पेशी के लिए ले जाए जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था।

गोलीबारी की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। यंहा चिकित्स्कों की गहन निगरानी मे त्यागी को रखा गया था। लेकिन शनिवार की सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। कोतवाल चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।

गौरतलब है कि विनय त्यागी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित था। उसकी मौत के बाद क्षेत्र में किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात