बदायूं : पालिका की बाजार में फिर गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

व्यापारियों के साथ अधिकारियों की हुई नोकझोंक, लगाया पक्षपात का आरोप

बदायूं, अमृत विचार। डीएम के आदेश पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पहले दिन वाले रोड पर ही चलाया गया। अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे हटाने के दौरान व्यापारियों की अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। लेकिन उनकी एक न सुनी गई। पालिका के कर्मचारियों ने स्थाई और अस्थाई हटाना जारी रखा। इस दौरान बाजार में अफरा तपरी का माहौल बना रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की अगुवाई में शुक्रवार को भी नगर पालिका द्वारा दूसरे दिन भी गोपी चौक से लेकर टिकटगंज तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसी रोड पर एक दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद भी दुकानदारों के द्वारा फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। नगर पालिका की जेसीबी ही अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुई, वैसे ही व्यापारियों ने अधिकारियों को घेर लिया और पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध किया। लेकिन प्रशासन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद जेसीबी के द्वारा कर्मचारियों ने सड़क के दोनों किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। फल और सब्जी बेचने वालों के साथ फड लगाए बैठे दुकानदारों को रोड से हटाया। स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटने तथा ठेले और फड वालों को हटाने के दौरान अफरा तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों के द्वारा स्वयं ही सामान समेट लिया। तो कुछ स्वयं ही अपनी दुकान के किए गए स्थाई अतिक्रमण को तोड़ते हुए दिखाई दिए। ठेले और फड लगाने वाले भागते हुए दिखाई दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर अब अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

199

व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न
शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान पर व्यापारियों में आक्रोश है। उ प्र उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष केबी गुप्ता ने नगर पालिका ईओ को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि एक तरफ अतिक्रमण अभियान के नाम पर मनमानी की जा रही है।  जबकि दूसरी ओर पूरा शहर गंदगी से पटा पड़ा है। रेलवे स्टेशन, कचहरी, रोडवेज स्थित नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं। चौराहों पर गंदगी की समस्या बनी हुई है। इस ओर भी पालिका को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए।

संबंधित समाचार