भ्रष्टाचार चरम पर और महिलाएं सुरक्षित नहीं : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हैं और महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के सभी दावे पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का तथाकथित ‘जीरो टॉलरेंस’ अब जीरो होकर रह गया है। मेरठ में मां पर जानलेवा हमला और बेटी के अपहरण की घटना अत्यंत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जब सरकार से जनता की उम्मीद ही खत्म हो जाए, तो उससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट के कारण अपराध राज्य से निकलकर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान पर भावुक हुए आर. माधवन, लिखा इमोशनल कर देने वाला पोस्ट 
टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Rampur News : पटवाई पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, थार गाड़ी और 7.5 लाख कैश समेत 3 गिरफ्तार
Welcome To The Jungle: एक्टर के बाद अब सिंगर बने अक्षय कुमार, 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने में दिखेगी बॉलीवुड की महा-स्टारकास्ट
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी लोगों का हुआ वेरिफिकेशन