Lucknow News : शहीद पथ के ऊपर बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, रक्षामंत्री राजनाथ ने की पहल, जाम से मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रक्षामंत्री की पहल, सांसद प्रतिनिधि ने एलडीए उपाध्यक्ष से प्रस्ताव पर की चर्चा

शहीद पथ पर बढ़ती वाहनों की संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। करीब 23 किमी शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड रोड बनने से कानपुर रोड से वाहनों का अयोध्या रोड तक सीधे आवागम होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर गुरुवार को उनके प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से मिलकर प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की।

लखनऊ, अमृत विचार: शहीद पथ पर बढ़ती वाहनों की संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। करीब 23 किमी शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड रोड बनने से कानपुर रोड से वाहनों का अयोध्या रोड तक सीधे आवागम होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर गुरुवार को उनके प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से मिलकर प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की।

रक्षामंत्री ने एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। अनुमति मिलने पर रोड का सर्वे करके खाका तैयार किया जाएगा। इसमें एलडीए, पीडब्ल्यूडी, मेट्रो, परिवहन, एनएचएआई समेत अन्य विभाग शामिल होंगे। इनके द्वारा सर्वे करके प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। 

निर्माण व लागत आदि तय करके डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एलाइमेंट, डिजाइन आदि बनेगा। सभी चीजों को दर्शाते हुए प्रस्ताव शासन भेजा जाएगा। एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कौन विभाग व संस्था करेगी यह शासन तय करेगा। इससे निर्माण से सीधे कानपुर रोड से अयोध्या रोड तक जाने वाले वाहन सवारों को फायदा होगा। जो बिना रुके सीधे फर्राटा भरेंगे। 

जाम और दुर्घटनाओं का लिया संज्ञान

सीतापुर हाईवे पर भिटौली क्रासिंग के ऊपर निर्मित फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने चिंता व्यक्ति की थी कि शहीद पथ पर जाम और दुर्घटनाओं की सूचना मिलती हैं। इसके समाधान के लिए शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाना आवश्यक है।

संबंधित समाचार