प्रयागराज : शादी से पहले उठा जनाजा, नैनी सेंट्रल जेल के बंदी रक्षक ने सगाई के बाद फंदा लगाकर दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में तैनात एक बंदी रक्षक ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मऊ जिले के उम्मनपुर निवासी पृथ्वीराज चौहान (26) सितंबर 2021 में पहली नियुक्ति पर नैनी सेंट्रल जेल में तैनात हुए थे। वह जेल परिसर के पीछे प्रयागपुरम मोहल्ले में किराये के कमरे में अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहते थे। दस दिन पूर्व पिता और भाई गांव चले गए थे, जिससे वह कमरे में अकेले थे। रविवार देर रात करीब 12 बजे उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

परिजनों के मुताबिक उनकी सगाई हो चुकी थी और जल्द ही शादी होने वाली थी। पिता ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान थे, हालांकि उन्होंने परिवार को विस्तार से कुछ नहीं बताया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म