वाराणसी : देश संविधान से चलता, किसी शंकराचार्य के बयान से नहीं...सर्किट हाउस पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। शंकराचार्य के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "देश संविधान से चलता है, किसी शंकराचार्य के बयान से नहीं। संविधान किसी के कहने से नहीं बदल सकता। किसी व्यक्ति के बयान से कुछ नहीं होता।"
गौ माता को 'राज्य माता' का दर्जा देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह विषय जब मंत्रिमंडल के समक्ष आएगा, तब उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों की लड़ाई उनकी पार्टी लगातार लड़ती रहेगी। यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिसे भी आपत्ति है, वह सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है।
पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह तैयार है। मतपत्र छपकर सभी जिलों में भेजे जा चुके हैं और चुनाव समय पर ही संपन्न होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राजभर समाज के नेतृत्व को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि 23 वर्षों में उन्होंने जो कार्य किए हैं, वैसा किसी और ने नहीं किया।
ये भी पढ़ें :
UP के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा बदलाव: 8 जिलों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तैनाती, गुणवत्ता में सुधार करना उद्देश्य
