UP के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा बदलाव: 8 जिलों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तैनाती, गुणवत्ता में सुधार करना उद्देश्य  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की तैनाती कर दी है। जारी सूची के अनुसार यह जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सकों व प्राध्यापकों को सौंपी गई है, जिससे शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। 

तैनाती के तहत कानपुर देहात में डॉ. हरप्रीत सिंह, सोनभद्र में डॉ. आनंद कुमार, अमेठी में डॉ. योगेश कुमार यादव, कुशीनगर में डॉ. सुभाष गुप्ता, बुलन्दशहर में डॉ. संजय कुमार मिश्र, गोंडा में डॉ. बीना सिंह, सुलतानपुर में डॉ. प्रियंक वर्मा तथा बिजनौर में डॉ. तुहिन वशिष्ठ को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। 

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक स्थिरता लाना, शिक्षण गतिविधियों को सुचारु रखना और मरीजों से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के बाद संबंधित महाविद्यालयों में फैसलों की प्रक्रिया तेज होगी और बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। 

ये भी पढ़ें :
सोनभद्र में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी.. महिला अधिवक्ता से मारपीट, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

संबंधित समाचार