राममंदिर की सुरक्षा में 1000 सीसीटीवी कैमरे, 70 एकड़ परिसर चारों तरफ निर्माणाधीन दीवार पर बनाए जा रहे 28 वॉच टावर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर की सुरक्षा को बढ़ाए जाने की कवायत तेज हो गई है। मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न होने के बाद पूरे परिसर की सुरक्षा को भी हुए सिरे से बढ़ाए जाने की तैयारी है। जिसमें 70 एकड़ परिसर चारों तरफ निर्माणाधीन दीवार पर 28 वॉच टावर बनाए जा रहे है। इसके अलावा 1000 सीसीटीवी कैमरे, अन्य आधुनिक उपकरणों से मंदिर की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं।

राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं को राम मंदिर के साथ अन्य मंदिरों व स्थानों तक जाने की अनुमति देने की पहल शुरू हो गई है। इसके पूर्व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी न्याय सिरे से तैयार किए जाने पर मंथन हो रहा है। इसी के तहत आधुनिक सुरक्षायुक्त बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य भी किया जा रहा हैं। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने शुक्रवार को बताया कि यहां के सुरक्षा प्लान में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरा, फेस रिकग्निशन कैमरा व पोर्टल जूमिंग कैमरा एवं भीड़ के दौरान चेहरों के पहचान करने वाले मूवेबल कैमरे के साथ अन्य अत्याधुनिक कैमरे व सुरक्षा उपकरणों को यहां लगाने का प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा गया है। जिसे श्रीराम जन्मभूमि परिसर रेड जोन के अवशेष हिस्सों, यलो जोन व ग्रीन जोन में भी चिह्नित स्थानों पर लगाएं जाएंगे।

राम मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए एसएसएफ, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस के अलावा एटीएस के कमांडो भी लगाए गए है। पूरे परिसर में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे एक्टिव है। चारों ओर आधुनिक सुरक्षा के उपकरण लगाए गए है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा किया जा सके। खास तौर पर किसी विशेष तिथि, पर्व और भीड़ वाले दिन सतर्कता बरती जाती है।- बलरामाचारी दुबे, एसपी सुरक्षा, रामजन्मभूमि परिसर।

ये भी पढ़ें : 
अयोध्या : होलिका दहन स्थल पर बनेगा पार्क, लगेगी बाबा साहब की मूर्ति;महापौर व नगर आयुक्त ने किया भ्रमण

 

 

संबंधित समाचार