एनसीसी कैडेटों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित
- नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्वर्ण एवं रजत पदक
- एनसीसी निदेशालय उप्र ने जन भवन में आयोजित किया अलंकरण समारोह
लखनऊ, अमृत विचार : एनसीसी निदेशालय उप्र ने शुक्रवार को जन भवन में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के एनसीसी कैडेटों को मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण एवं रजत पदक देकर सम्मानित किया।
लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज व मेरठ के कुल 11 एनसीसी ग्रुपों से 127 एनसीसी कैडेटों ने कर्नल अमिताभ कुमार, कंटिंजेंट कमांडर के नेतृत्व में आरडीसी- 2026 में उप्र का प्रतिनिधित्व किया। कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय, नेतृत्व तथा सांस्कृतिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेजर जनरल गौरव गौतम, वीएसएम, अपर महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय (उप्र) ने संबोधित करते हुए कैडेटों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उच्च प्रशिक्षण मानकों की सराहना की।
एनसीसी ग्रुप गाजियाबाद को इंटर-ग्रुप कंपीटिशन बैनर
एनसीसी ग्रुप गाजियाबाद को इंटर-ग्रुप कंपीटिशन बैनर भेंट किया गया, जिसे ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत समुदायिक प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश के एनसीसी कैडेटों को भी आरडीसी - 2026 के दौरान विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ के लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष राय के विशेष मार्गदर्शन में इन कैडेटों का चयन राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों को योजना के संबंध में ब्रीफिंग देने के लिए किया गया।
ये स्वर्ण पदक विजेता
- एसयूओ अजीत कुमार सिंह - , वाराणसी ‘ए’
- एसयूओ दिया नेहरा - , अलीगढ़
- एसयूओ महक - , बरेली
- यूओ रूबी - , गाजियाबाद
- एल/कॉर्पोरल सूरज वर्मा - , लखनऊ
- कैडेट शिवम तिवारी - , प्रयागराज
ये रजत पदक विजेता
- एसयूओ यश चंद्रा - , अलीगढ़
- यूओ माधव - , बरेली
- सार्जेंट आरव सक्सेना - , गाजियाबाद
- कैडेट सार्जेंट चंद्रमौली उपाध्याय - , वाराणसी ‘बी’
- कैडेट अक्षिता सिंह - , मेरठ
- एसयूओ इशिका यादव - , आगरा
