RCB रचने जा रही है अनोखा इतिहास! चिन्नास्वामी में 100वां IPL मैच, DC के खिलाफ ग्रीन जर्सी में उतरेगी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक खास उपलब्धि हासिल करने वाली है। 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में RCB अपना 100वां घरेलू IPL मैच खेलने उतरेगी। 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच RCB को IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बना देगा, जो एक ही वेन्यू पर 100 मैच खेल चुकी होगी।

चिन्नास्वामी में RCB का रिकॉर्ड

इस मैदान पर RCB अब तक 99 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 48 जीत, 46 हार, 1 टाई और 4 बेनतीजा मैच मिले हैं। 

इस सीजन में RCB ने अपने होम ग्राउंड पर तीनों मैच जीते हैं, जिससे DC के खिलाफ भी उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

ग्रीन जर्सी में खेलेगी RCB

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि RCB की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। यह जर्सी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ के तहत रीसाइकिल्ड मटेरियल से बनाई जाती है। 

RCB साल 2011 से हर सीजन में एक मैच ग्रीन जर्सी में खेलती आई है। हालांकि, ग्रीन जर्सी में टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अब तक 15 मैचों में सिर्फ 5 जीत मिली हैं, जबकि 9 में हार और 1 मैच बेनतीजा रहा। 

पिछले सीजन में इसी जर्सी में RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया था।

इस सीजन RCB का शानदार फॉर्म

RCB ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। 

18 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला RCB के लिए कई मायनों में यादगार बन सकता है – 100वें घरेलू मैच का कीर्तिमान, ग्रीन जर्सी और पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म