Sonbhadra News: सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्रशर प्लांट पर सो रहे एक बुजुर्ग खनन व्यवसायी की सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव उनके बघमनवा (बिल्ली मारकुंडी) स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर पड़ा है। 

उन्होंने बताया कि उपाध्याय प्लांट पर ही रहते थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी के उपकरण टूटे हुए थे और इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के प्रिंटर, मॉनिटर एवं अन्य नकदी आदि गायब थी। पुलिस ने लूट की आशंका जताई।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर गहरी चोट थी और मौत का कारण यह चोट हो सकती है। वहीं, अपर पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी एवं शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: महापुरुषों की तस्वीरें फिर दीवार पर लगीं...निलंबन के बाद भी प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी पर उठे सवाल
Bhoot Bangla: सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार, सामने आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
प्रधानमंत्री ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन
हारकर भी अफगानिस्तान ने रचा इतिहास... T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा रिकॉर्डः सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार कप्तानी कमाल! धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह