आईपीएल 2026 : चेन्नई के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, "पिछला मैच हमारे लिए शानदार था, लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गया। भरोसा रखना और सकारात्मक रहना जरूरी है। हम सीएसके को कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव है। सैनी की जगह वरुण चक्रवर्ती आए हैं।" 

दोनों टीमें इस प्रकार :

सीएसके XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफ़राज ख़ान, जेमी ओवर्टन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, ख़लील अहमद, गुरजपनीत सिंह।

केकेआर XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।

संबंधित समाचार