UP: गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में असदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी गंगा में डूब गया। घटना के आठ घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका । स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, वहीं एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव असदपुर स्थित अस्थाई गंगा घाट के पास शासन से अनुमति मिलने के बाद गंगा में खनन कार्य के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है। इसी दौरान नदी में गहरा गड्ढा हो गया था। बताया जा रहा है कि ठेकेदार का मुंशी परवल सिंह (24) स्नान करने के लिए गंगा में उतरा था, तभी वह खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में डूब गया। काफी देर तक बाहर न आने पर साथियों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। 

सूचना मिलने पर थाना पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और खोजबीन शुरू कराई गई। डूबा युवक परवल सिंह जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दुर्गुपुर का निवासी बताया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है, साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। गंगा घाट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और खोज अभियान जारी है।

 

संबंधित समाचार