Bareilly: एडीएम कंपाउंड बना पीएनजी युक्त, तीन कनेक्शन भी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और रसोई गैस की आपूर्ति को अधिक सुगम बनाने को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम कंपाउंड में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन विस्तार का फीता काटकर आरंभ किया। यहां रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सिलेंडर से मुक्ति और 24 घंटे निर्बाध पीएनजी की आपूर्ति मिलेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल इंडिया सीयूजीएल के ऑनलाइन पोर्टल का बटन दबाकर डीएसओ समेत तीन उपभोक्ताओं को मौके पर ही कनेक्शन जारी किए। डीएम ने कहा कि पाइपलाइन आधारित प्राकृतिक गैस न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह समय की बचत भी करती है। 

सीयूजीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही पुलिस लाइन, जजेस कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम (वि/रा) संतोष कुमार, एडीएम नगर सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देशदीपक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीयूजीएल से मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक राहिल, जितेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार