महीने की रिसर्च, ऑथेंटिक और फैक्ट्स पर बेस्ड है द केरल स्टोरी 2, प्रोड्यूसर ने बताया सच, बोले- भारत के भीतर हो रहे शोषण पर फोकस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह का कहना है उनकी आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड 6 से 7 महीने की रिसर्च के बाद बनी है। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड लेकर आ रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम में दर्ज असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है, जिन्हें एक ग्रिपिंग सिनेमाई अंदाज़ में पेश किया गया है। 

विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि टीम ने कई महीनों तक डिटेल रिसर्च की, जिससे जो सच्चाई दिखाई जा रही है, वो ऑथेंटिक और फैक्ट्स पर बेस्ड हो। विपुल शाह ने बताया कि द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड भारत के भीतर हो रहे शोषण पर फोकस करती है। यह फिल्म तीन अहम कहानियों पर आधारित है, जो कई असली कोर्ट केस से इंस्पायर्ड हैं। 

उन्होंने कहा, "जब हम द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड जैसी फिल्म बना रहे थे, तो हम चाहते थे कि यह पूरे भारत की स्थिति को रिप्रेजेंट करे। इसलिए जिन तीन कहानियों को हमने चुना, हम सिर्फ उनकी कहानी नहीं बता सकते थे। हमने कई दूसरी लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को भी इसमें शामिल किया है। 

नतीजा ये है कि यह तीन लड़कियों की कहानी है, लेकिन इसमें कई और कहानियों की झलक भी है।" द केरल स्टोरी ने अपने बोल्ड नैरेटिव से देशभर में जोरदार असर छोड़ा था। द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें : 
सपोर्ट में आया पूरा बॉलीवुड ....तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की पत्नी का आया बयान, सभी ने दिया साथ 

संबंधित समाचार