'धुरंधर' की सफलता के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह, RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात बनी चर्चा का विषय 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नागपुर। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद चर्चा में तो हैं ही लेकिन उनके अचानक नागुपुर दौरे ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। बिना किसी पूर्व घोषणा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय में उनके दौरा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से उनकी मुलाकात के कारण राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गयी है। 

अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर के रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। उन्होंने आरएसएस मुख्यालय में अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत से भी मुलाकात की और दोनों के बीच कई विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।  

रणवीर सिंह ने न केवल आरएसएस पदाधिकारियों से मुलाकात की बल्कि युवा स्वयंसेवकों से भी बातचीत की। यह पूरा दौरा एक सीमित दायरे तक ही रखा गया था लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, यह चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गई। अब तक इस मुलाकात के एजेंडे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को लेकर खबरों में रहे हैं। जहां एक ओर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन किया है, वहीं इसे आलोचना का भी सामना करना पड़ा है और कुछ लोगों ने इसे एक 'प्रचार फिल्म' करार दिया है। इन चर्चाओं के बीच उनके नागपुर दौरे और आरएसएस नेताओं के साथ उनकी मुलाकात की खबर ने बहस को और तेज कर दिया है। 

ये भी पढ़ें : 
ओटीटी मंच अनिल कपूर की वापसी, एक्टर ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिया तोहफा 

 

संबंधित समाचार