T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा
कोलम्बो। ब्लेसिंग मुजारबानी (17 रन पर चार विकेट) और ब्रेड इवांस (23 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को शुक्रवार को 23 रन से हराकर टी 20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने दो विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में ताकतवर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था और अब 2026 में उन्हें एक बार फिर हराया है।
