हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज, रहमान एकादश-केडी सिंह बाबू के खिलाड़ी करेंगे जोर आजमाइश 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : चंद्र भानु गुप्त खेल मैदान (नेशनल कॉलेज ग्राउंड) पर आयोजित द्वितीय फजलुर रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो गया। अब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज रहमान एकादश और केडी सिंह बाबू एकादश के बीच खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में रहमान एकादश ने मोहम्मद शाहिद एकादश को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच की शुरुआत से ही रहमान एकादश ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। यश ने 11वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कप्तान अर्पित ने 21वें मिनट में गोल कर बढ़त को मजबूत किया।

दूसरे हाफ में भी रहमान एकादश का दबदबा कायम रहा। अर्पित ने 52वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और प्रियांशु ने भी 52वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

मोहम्मद शाहिद एकादश की ओर से अंतिम क्वार्टर में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को कप्तान आमिर ने गोल में बदलकर टीम का खाता खोला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दूसरे सेमीफाइनल में जमन लाल शर्मा एकादश और केडी सिंह बाबू एकादश के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहा।

इसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ, जिसमें केडी सिंह बाबू एकादश ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अब आज होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ में जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप आयोजित, शिवांगी, आरणा, अविराज और लक्ष्य बने विजेता

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म