लखनऊ में जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप आयोजित, शिवांगी, आरणा, अविराज और लक्ष्य बने विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: साउथ सिटी स्थित कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केकेवी कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने शतरंज बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया। चैंपियनशिप के पहले चरण में अंडर-7 बालिका वर्ग में आरणा श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जीविका सिंह 2.5 अंकों के साथ दूसरे और नाव्या निगम 1.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-7 ओपन वर्ग में अविराज गनेरीवाला ने तीन अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। अगस्त्य गुप्ता और रेयांश श्रीवास्तव ने समान 2.5 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर अगस्त्य को दूसरा और रेयांश को तीसरा स्थान मिला। अंडर-15 बालिका वर्ग में शिवांगी ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि कृतिका बाजपेई उपविजेता रहीं। 

वहीं ओपन वर्ग में लक्ष्य निगम ने सर्वाधिक 4.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया। अंशुमान गुप्ता चार अंकों के साथ दूसरे और नक्षत्र 3.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता और मेधावी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : 
UP Pro Handball League: काशी, मथुरा और गाजियाबाद की जीत, कोर्ट में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों में भरा जोश 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म