जिले को मिली उपलब्धि : आयुष्मान कार्ड बनने में प्रदेश में बरेली पहले पायदान पर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। एक माह में आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली प्रदेश का पहला जिला बनकर उभरा है। यहां तय समय में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जौनपुर ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान सिद्धार्थ नगर रहा।

गरीब और कमजोर परिवारों को सरकार बेहतर इलाज दे सके, इसलिए पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। 11 सितंबर 2024 से, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड के लिए पात्र माना गया है। यह कार्ड प्रति वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान करता है। कार्ड अधिक संख्या में लोगों को बनाकर उन्हें इसका स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा सके। 

इसके लिए प्रदेश में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बरेली में प्रदेश में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यहां पर 50367 कार्ड बनाए गए। वहीं, जौनपुर में 35978 और सिद्धार्थनगर में 28315 कार्ड बनाए गए। प्रदेश में 953918 कार्ड बनाने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 766887 कार्ड तैयार हो सके। हालांकि, बरेली में कुछ कमियां मिलने के कारण 233 कार्ड रिजेक्ट भी किए गए हैं। जबकि 7547 कार्ड पेंडिंग में हैं।

 

संबंधित समाचार