मुफ्त इलाज का झांसा देकर कर चल रहा था बिना पंजीकरण का त्रियुगी अस्पताल, संचालन पर लगी रोक 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर डॉ. अनिल कुमार अग्रहरि पर इटौंजा क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालित करने का आरोप लगा था। भाकियू के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा और तहसील अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पवांर की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अग्रहरि इटौंजा कुर्सी रोड पर त्रियुगी हॉस्पिटल नाम से निजी अस्पताल संचालित कर रहे हैं। 

पत्र में यह भी आरोप है कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल से दवाएं लाकर अपने निजी अस्पताल में बेचते हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज का झांसा देकर आर्थिक शोषण करने की बात भी कही गई है। नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह ने बताया कि इटौंजा सीएचसी अधीक्षक को जांच सौंपी गई थी। जांच में अस्पताल का पंजीकरण न होना पाया गया। जिसके बाद अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस सम्बन्ध में सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।

संबंधित समाचार