Stock Market Today : तेजी के बाद भी लाल निशान में चले गए शेयर बाजार, 102.63 अंक की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.63 अंक की बढ़त के साथ 83,553.59 अंक पर खुला, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। 

सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत टूटकर 83,203.04 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 25,655.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। 

वहीं आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान के निक्की 225 में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। 

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.59 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 995.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 187.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : Stock market closed : गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, मिले जुले संकेतों के बीच उछाल के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश
Iran-US war: ''Strait of Hormuz पर हमले बर्दाश्त नहीं...,'' ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत का संयुक्त राष्ट्र में सख्त रुख