रेल यात्री सुविधाओं और राजस्व वृद्धि पर हुई चर्चा, PCCM ने उत्तर रेलवे के सभी मंडलों के अधिकारियों संग की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पाण्डेय का वाराणसी जंक्शन पर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला और जम्मू मंडलों के वाणिज्यिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नॉन-फेयर रेवेन्यू (एनएफआर) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सभी मंडलों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनएफआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के उपरांत पीसीसीएम ने वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने रोप-वे का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाए तथा नवाचार के माध्यम से एनएफआर के स्रोतों को बढ़ाकर रेलवे की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार