ईरान ने Strait of Hormuz खोला! प्रतिदिन 10 जहाजों को अनुमति, सुपरटैंकर पर 20 लाख डॉलर का लगा शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

तेहरानः ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य से प्रतिदिन लगभग 10 जहाज़ों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है, जिसमें सुपरटैंकर के लिए शुल्क 20 लाख डॉलर तक हो सकता है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में दी। अखबार के मुताबिक, कई देशों के जहाज़ मालिक इस्लामिक रिवोल्यूसनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के साथ इस जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जो जहाज़ इस रास्ते से गुजरेंगे, उन्हें तय किए गए विशेष मार्गों पर ही चलना होगा और आवश्यक अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि बुधवार रात, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज़ जलडमरुमध्य को खोलने की घोषणा की थी। यह जलडमरूमध्य दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और एलएनजी की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म