Viral Moment : AI summit पीएम मोदी के साथ फोटो सेशन में असहज नजर आए Altman और एंथ्रोपिक के सीईओ Amodei 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर एक फोटो लेने के दौरान अमेरिका की दो प्रतिद्वंद्वी एआई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक असहज क्षण कैमरे में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद मंच पर मौजूद प्रौद्योगिकी दिग्गजों में ओपनएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई शामिल थे। 

समूह फोटो के दौरान मोदी ने अपने अगल-बगल खड़े पिचाई एवं ऑल्टमैन के हाथ उठाकर अन्य प्रतिभागियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। हालांकि, एक-दूसरे के बगल में खड़े ऑल्टमैन और अमोडेई ने हाथ मिलाने के बजाय मुट्ठियां उठाईं, जिससे शृंखला पूरी नहीं हो पाई। इस वक्त दोनों दिग्गजों को थोड़ा असहज भी देखा गया। 

ऑल्टमैन वर्ष 2019 से अमेरिकी एआई शोध संगठन ओपनएआई के सीईओ हैं और उनके नेतृत्व में ही लोकप्रिय एआई टूल चैटजीपीटी को पेश किया गया। वहीं अमोडेई ने क्लॉड मॉडल के लिए मशहूर एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक एवं सीईओ हैं। वैसे, ऑल्टमैन एवं अमोडेई पहले एक ही कंपनी में साथ काम कर चुके हैं। वर्ष 2020 में अमोडेई ने अपनी बहन डेनिएला अमोडेई और कुछ अन्य वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ ओपनएआई से अलग होकर एंथ्रोपिक की स्थापना की थी।

 

संबंधित समाचार