टी-20 विश्वकप 2026 : अफगानिस्तान ने कनाडा को दिया 201 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम ने खेली नाबाद 95 की शानदार पारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चेन्नई। इब्राहिम जदरान (नाबाद 95) और सेदिक़ुल्लाह अटल (44) विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 39वें मुकाबले में कनाडा के खिलाफ 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। छठें ओवर में जसकरण सिंह ने रहमानउल्लाह गुरबाज 20 गेंदों में 30 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में जसकरण ने गुलबदीन नईब (एक) का भी शिकार कर लिया।

 सेदिक़ुल्लाह अटल ने इब्राहिम जदरान के साथ तीसरे विकेट लिए 95 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। सेदिक़ुल्लाह अटल ने 32 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाये। अजमतउल्लाह ओमरजई 13 रन बनाकर आउट हुये।

अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इब्राहिम जदरान ने 56 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 95 रनों की पारी खेली। कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने तीन विकेट झटके। डिलन हेलिगर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

संबंधित समाचार